
हाथरस (मुरसान) 15 सितम्बर। मुरसान और इगलास क्षेत्र में बदमाशों ने ट्यूबवेल की लाइनों पर लगे दो 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए उनमें से कॉपर और तेल चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों में की गई है। मुरसान क्षेत्र के गांव कमालपुर के निकट ट्यूबवेल की लाइन पर लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से रात के समय बदमाश कॉपर और तेल निकालकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर बिजली विभाग के लाइनमैन ने अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मुरसान कोतवाली में चोरी की शिकायत दी गई। इसी तरह इगलास क्षेत्र के गांव तूरी के लिए मुरसान विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। गांव तूरी के निकट ट्यूबवेल की लाइन पर लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से भी बदमाश कॉपर और तेल चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत इगलास थाने में की गई है। मुरसान विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों विद्युत लाइनें ट्यूबवेल से संबंधित हैं। बदमाशों ने रात के समय दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से कॉपर और तेल चोरी किया है। कमालपुर के निकट हुई चोरी की शिकायत मुरसान पुलिस और तूरी गांव के निकट हुई चोरी की शिकायत इगलास थाने में की गई है।