Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किशन वार्ड संख्या पांच के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज दाऊ बाबा रेवती मैंय्या के दरबार में मंगलवार पन्द्रह सिंतबर को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा का गणेश महोत्सव का पर्व मनाया गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक सनातन धर्म की वैदिक मान्यता एवं परंपरानुसार भगवान महाकाल शिव शंभू के पुत्र भगवान विघ्नहर्ता लम्बोदर गणपति गणेश जी की विधि विधान के साथ आचार्य पंडित अर्पित दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम आयोजकों भक्तजन श्रद्धालुओ के माध्यम से भगवान श्री गणपति गणेश की मूर्ति प्रतिमा को दूध,दही,शहद सहित पंचामृत वस्तु से अभिषेक किया गया।मंत्रोच्चारण के साथ के प्रतिमा की विधि-विधान के पूजा अर्चना की गई।गणेश महोत्सव के दौरान भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा जय गणपति बप्पा मोरया,विघ्नहर्ता गणेशा,जय गणेशा जय गणेशा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में हर्ष कौशिक, आरव गुप्ता,कान्हा दिवाकर, सचिन परमार, सुजल वार्ष्णेय, विशाल कुशवाहा,अजय कुशवाहा, विष्णु दिवाकर, राकेश कौशिक,पवन कौशिक,हर्ष कौशिक, देवांश कौशिक, यश कौशिक,जीवन कौशिक,अंकुर शर्मा, गौरव कौशिक सहित तमाम महिला पुरूष भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page