Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 सितम्बर। कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी स्थित सिद्ध पथवारी माता मंदिर से करीब डेढ़ महीने पहले चोरी हुए एक दर्जन से ज्यादा पीतल के घंटे बाजरे के खेत में मिले हैं। मंगलवार दोपहर किसान पवन कुमार अपने खेत में मजदूरों के साथ बाजरे की कटाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों और फसल के बीच चमचमाते घंटों के ढेर पर पड़ी। अनजान सामान देखकर किसान पहले घबरा गए और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और मजदूर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। जांच करने पर पवन कुमार और ग्रामीणों ने पहचान की कि ये वही घंटे हैं, जो डेढ़ माह पहले मंदिर से चोरी हुए थे। चोरी की उस घटना से पूरे गांव में गुस्सा था। ग्रामीणों और मजदूरों की मदद से सभी घंटों को सुरक्षित उठाकर गांव के कृष्णा चौधरी के घर पर रखवा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर शायद पुलिस और गांव की सख्ती के डर से इन्हें खेत में छिपाकर भाग गए होंगे। अब गांव के बुजुर्गों की सलाह पर जल्द ही पूजा-पाठ के साथ इन घंटों को वापस माता पथवारी के मंदिर में लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page