हाथरस 14 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में हिंदी विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर ‘हिंदी का अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हिंदी के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने हिंदी भाषा की उपयोगिता, महत्ता और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करते हुए अपने विचारों के माध्यम से हिंदी के गौरव को सामने रखा। प्रतियोगिता में शीतल कौशिक ने प्रथम, प्राची शर्मा ने द्वितीय तथा तान्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दिशा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लीना चौहान, प्रो. मधु एवं डॉ. रेनू सिंह शामिल रहीं। इस अवसर पर हिंदी विभाग की नेहा यादव, डॉ. प्रियंका सरोज सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
गणेश चतुर्थी (14/09/26) दर्शन श्री गणेश जी महाराज हरीपर्वत, तरफरा रोड हाथरस
September 14, 2026
सोमवार (14/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
गणेश चतुर्थी (14/09/26) दर्शन श्री गणेश जी
September 14, 2026
सोमवार (14/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 14, 2026
सादाबाद : धूमधाम से स्थापित हुए गणपति
September 14, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिड़ंत में मामा,
September 14, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में चार घायल,
September 14, 2026
हसायन : बाल गतिविधियों के साथ मनाया
September 14, 2026
हसायन : गणेश महोत्सव पर हवन यज्ञ
September 14, 2026
Weather
Hathras
9:18 pm,
Sep 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










