Hamara Hathras

Latest News

सासनी 13 सितम्बर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव का ध्वजारोहण सोमवार, 14 सितंबर को शाम चार बजे अयोध्या चौक, सासनी में किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम श्री सतीश चंद्र गर्ग कपड़े वालों के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। श्री रामलीला कमेटी की ओर से सासनी नगर की समस्त जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही श्री रामलीला महोत्सव के आयोजनों का विधिवत शुभारंभ होगा। श्री रामलीला कमेटी के मंत्री डॉ. लोकेश शर्मा ने नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page