सादाबाद 13 सितम्बर। शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में कॉलेज प्रबंधक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। पहला हादसा सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गंदे नाले के पास हुआ। सहपऊ थाना क्षेत्र के थरौरा गांव के रहने वाले इंटर कॉलेज प्रबंधक विक्रम सिंह यादव बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क पर आए एक सांड से टकरा गई। इस टक्कर से विक्रम सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर और कंधे में चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा सादाबाद-गुतहरा मार्ग पर हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में फतेहउल्लापुर गांव के 40 वर्षीय साहूकार पुत्र महाराज सिंह के पैर में गंभीर चोट लगी।सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायल साहूकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी भी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर साहूकार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।दोनों सड़क हादसों के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी पर चिंता जताई और ऐसे हादसों पर रोक लगाने की मांग की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी में श्री रामलीला महोत्सव का ध्वजारोहण कल, अयोध्या चौक पर होगा आयोजन
September 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
एनीमिया पीड़ित बच्चे के लिए पुलिसकर्मियों ने
September 13, 2026
12 जिलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों
September 13, 2026
सासनी में श्री रामलीला महोत्सव का ध्वजारोहण
September 13, 2026
जेसीबी की चपेट में आकर 10 वर्षीय
September 13, 2026
सीएचसी महौ से जुड़ी ऑडियो क्लिप वायरल,
September 13, 2026
हाथरस में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों
September 13, 2026
नीलगाय के हमले में 75 वर्षीय किसान
September 13, 2026
Weather
Hathras
10:33 pm,
Sep 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










