Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितम्बर। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में खेलते समय 10 वर्षीय बच्ची अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गढ़ी जैनी निवासी मनमोहन की 10 वर्षीय बेटी महक रविवार दोपहर करीब 11 बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिर गई और अचेत हो गई। बच्ची को बेहोशी की हालत में देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी दी। बताया गया है कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची के शव को अपने साथ घर ले गए। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। बच्ची की अचानक हुई मौत के वास्तविक कारण का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page