सिकन्दराराऊ (हसायन) 12 सितम्बर। गांव मथुरापुर नगला बंजारा में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हसायन कस्बा निवासी पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने किया। टूर्नामेंट में करीब 40 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद बकायन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं पायदापुर की टीम दूसरे और मेजबान मथुरापुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता बकायन टीम को कप एवं 3100 रुपये, उपविजेता पायदापुर टीम को मेडल, जग एवं 1100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही मथुरापुर की टीम को मेडल एवं 500 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। टूर्नामेंट का आयोजन योगेश कुशवाह, सतेंदर कुशवाह, जितेंद्र, मनोज, राजेंद्र, यतेंद्र, अनिल, उमेश, प्रमोद एवं लोमेश कुशवाह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खेत पर चारा काटने गई 20 वर्षीय
September 12, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया नामजद युवक,
September 12, 2026
कॉलेज जाने के नाम पर घर से
September 12, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
September 12, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
September 12, 2026
हाथरस के 13 साल पुराने चर्चित लूटकांड
September 12, 2026
शनिवार (12/09/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
September 12, 2026
Weather
Hathras
10:59 pm,
Sep 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






