Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जारऊ में चोरों ने कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर लगा करीब एक कुंतल वजनी लोहे का गेट चुरा लिया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को इस घटना का पता चला। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। गेट चोरी होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर गेट बरामद करने की मांग की है। जारऊ गांव के बाहर आबादी से थोड़ी दूरी पर अब्बासियों का कब्रिस्तान है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर लगा भारी लोहे का गेट उखाड़कर ले गए। सुबह तक किसी को भी इस चोरी का पता नहीं चला। दोपहर में जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने कब्रिस्तान के मुख्य द्वार से गेट गायब देखा और चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के इलाके में गेट की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की लिखित शिकायत गोविंदपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के इलाके में चोरों के बारे में जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण सोपाली, राजुदीन, नेमा खान, अलीशेर, इस्लाम दीनमोहमद बसरू और शाहिद खान ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने, गेट बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कब्रिस्तान के मुख्य द्वार से इतना भारी गेट चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page