
सासनी 11 सितम्बर। थाना क्षेत्र के गांव सठिया में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंद्रकला पत्नी सुरेश उर्फ नहना ने कोतवाली में तहरीर देकर राजवीर, हरिओम, कृष्ण मुरारी, भगवान देवी, सीमा, राधा और उनके साले पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चंद्रकला का आरोप है कि उक्त लोग पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए और उसके पति सुरेश, बेटी शिवानी तथा बेटों विवेक और सचिन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद जब परिवार के लोग थाने जाने लगे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल हुए परिवार के सदस्यों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







