Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नन्दोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बधाई गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान करते हुए नन्दोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में डिंपल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय, इंद्रा वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, मंजु वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, प्रगति वार्ष्णेय और रागिनी वार्ष्णेय सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page