सादाबाद 11 सितम्बर। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रात में खड़ी नोएडा डिपो की बस में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर बस की कई जगह से वायरिंग काटकर ले गए। सुबह बस को रवाना करने पहुंचे चालक को घटना की जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। नोएडा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 32 एलएन 3735 रोज सुबह करीब पांच बजे सादाबाद से नोएडा के लिए रवाना होती है। शाम करीब चार बजे बस सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पहुंचती है। बस रातभर यही रहती है। बीती रात अज्ञात चोरों ने इसी बस में चोरी की। बताया गया कि चोरों ने बस की वायरिंग को जगह-जगह से काट दिया और उसे निकालकर अपने साथ ले गए। सुबह बस के चालक योगेंद्र सिंह जब बस को चलाने के लिए पहुंचे तो कटी हुई वायरिंग देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत रोडवेज अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और गुरुवार की देर शाम को पुलिस को भी बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और बस देखकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी जांच की है। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात होने की बात कही जाती है, लेकिन आरोप है कि चौकीदार रोज रात में ड्यूटी पर नहीं आता। ऐसे में रात के समय बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस ने की मुलाकात
September 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस ने
September 11, 2026
गोशाला रोड पर कपड़ा फैक्ट्री में लगी
September 11, 2026
हाथरस शहर से गांव तक कथित झोलाछापों
September 11, 2026
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप,
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर
September 11, 2026
घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाला
September 11, 2026
स्कूल के लिए निकला कक्षा नौ का
September 11, 2026
Weather
Hathras
10:49 pm,
Sep 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







