Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। आज आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। इसके साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने दुकान संचालकों और विक्रेताओं को POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत मदिरा स्कैन करने के बाद ही बिक्री करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की ओर से दुकानों पर स्टॉक और बिक्री प्रक्रिया की निगरानी करते हुए निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण अभियान के दौरान क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक के साथ विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page