सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। विकासखंड/कोतवाली क्षेत्र के एक मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत की सरकारी कोठी पर पशु लेने के लिए जाने के दौरान गांव के ही दो नामजदों युवकों के द्वारा गलत हरकत करने का प्रयास किया।घटना के संबंध में पीडित बच्चे ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की गई थी।घटना दो सितम्बर की बताई जा रही है।पीड़ित बच्चे की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजदो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए एक नामजद युवक के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया।पीड़ित बच्चे की माॅ ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित नामजद के खिलाफ संबधित धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज नही किए जाने की शिकायत की।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पीड़ित बच्चे की माॅ के द्वारा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से की गई शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटना के संबंध में नामजद के खिलाफ लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एक गांव निवासी पीड़ित बच्चे की माॅ ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया था कि दो सितम्बर लगभग दोपहर दो बजकर तीस मिनट (2:30बजे) प्रार्थिया का दस वर्षीय बेटा अपने गांव से बाहर सरकारी कोठी से भैंस लेने के लिए गया।तभी उसी समय गांव के ही दो नामजद युवक सुलेमान पुत्र श्यौराज खाँ,लीला पुत्र नन्नू सिंह ने सरकारी कोठी पर बेटे के साथ गन्दी गन्दी हरकते करने की कोशिश की।तभी प्रार्थिया का बेटा उनसे बचकर घर भाग आया।उसने पूरी घटना अपने घर वालों को बताई।जब प्रार्थिया व प्रार्थिया का पति नामजद युवक के घर पर गए।तो नामजद के परिजन घर वालों ने गन्दी गन्दी गालियां दी।पुलिस ने पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर एक नामजद युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया गया था।पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट पीडित बच्चे की मॉ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आए फोन के बाद पुलिस ने दोनो नामजद युवकों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीडित बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा।इस संबंध में कोतवाली के कार्य वाहक प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई प्रवेश कुमार ने बताया कि पीडित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर पीडित बच्चे के साथ अशोभनीय हरकत किए जाने का प्रयास करने वाले दोनो नामजदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तलाश की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : घर में घुसे सर्प का वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
September 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन :शौचालय के पास दीवार में घुसे
September 11, 2026
हसायन : घर में घुसे सर्प का
September 11, 2026
हसायन : नाबालिग बालिका के साथ झूला
September 11, 2026
हसायन : नाबालिग के साथ दो नामजदों
September 11, 2026
हसायन : आईआईएमटी के ज्योतिष महासम्मेलन में
September 11, 2026
हसायन : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट
September 11, 2026
हसायन : राष्ट्रीय राजमार्ग व सर्विस मार्ग
September 11, 2026
Weather
Hathras
9:49 pm,
Sep 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









