Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में थाना एएचटी, श्रम प्रवर्तन विभाग एवं एक्सीलेंट सिविल एकेडमी की संयुक्त टीम ने थाना सासनी क्षेत्र में अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों से छह बच्चों को रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने सासनी चौराहा, जलेश्वर रोड, भोलू मार्केट, गांधी चौक, कमला बाजार और रूदायन अड्डा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छह बच्चों को बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम ने आमजन को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। लोगों को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page