Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा 11 सितंबर 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। क्रीड़ा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित चयन ट्रायल में श्री अंसार हुसैन, सुजी यादव एवं सुश्री वर्षा रानी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया। ट्रायल के बाद कुल 12 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में सुमन, खुशी, प्राची सारस्वत, कविता, राखी, सपना भारती, दिव्या अग्निहोत्री, वंदना, सपना, करिमा, काजल और अंजली शामिल हैं। जिला स्तरीय चयन के बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page