
हाथरस10 सितंबर। जेसीआई हाथरस ग्रेटर द्वारा जेसीआई सप्ताह के दूसरे दिन “युवा नेतृत्व एवं आवाज दिवस” के अंतर्गत आर.डी. कन्या महाविद्यालय, हाथरस में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली विचार एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए अपनी वक्तृत्व क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई हाथरस ग्रेटर के अध्यक्ष जेसी दिनेश सिंघल, सचिव जेसी सौरभ सर्राफ, कोषाध्यक्ष जेसी अतुल गर्ग, वरिष्ठ सदस्य रूपेश गर्ग सहित अन्य सदस्य सपत्नीक उपस्थित रहे।






