Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 सितंबर। स्थित बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड में कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय कुलफ सिंह की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकगणों ने विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ने तथा जीवन में सही मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जे.एस. यादव के साथ आर.आर. सिंह, दिलीप यादव, आर.के. गौतम, सचिन कुमार, मौ. मोहसिन, कृष्णमोहन, सत्यम कुमार, आर.के. दीक्षित, श्रीमती रतनेश, मोनिका सिंह, मेघा, नेहा, रूबी सिंह, नीतू सिंह, अनुराधा राजपूत, सत्यप्रकाश, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page