
हाथरस 10 सितंबर । थाना जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई में घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। गांव पवलोई निवासी पुनीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे उसके पिता सुभाष चंद्र और दादा डा. जगदीश प्रसाद के बीच घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कन्हैयालाल, उसके बेटे विक्रम सिंह और दर्शन, दो अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपितों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पुनीत की मां शिमला देवी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि परिवार के लोग अपने घर में आपस में बात कर रहे हैं, उन्हें इससे क्या परेशानी है। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने सुभाष चंद्र, डा. जगदीश प्रसाद और शिमला देवी के साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पुनीत भी मौके पर पहुंचा तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।






