Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितंबर । मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित गांव ककोड़ी से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई मैनपुरी पुलिस द्वारा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, युवती के भाई ने मैनपुरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन 2 सितंबर की सुबह जेल चौराहा स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत में ककोड़ी निवासी दो सगे भाइयों सुधीर कुमार और बंटी पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था। बताया गया कि दोनों आरोपी पहले संसारपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे, जहां युवती और आरोपियों के बीच संपर्क हुआ था। युवती की तलाश में मैनपुरी पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ली। सूचना मिलने पर मैनपुरी पुलिस ने चंदपा पुलिस के सहयोग से ककोड़ी गांव में दबिश दी। पुलिस ने युवती को एक आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा युवती को बरामद किए जाने के बाद अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई मैनपुरी पुलिस द्वारा की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page