हाथरस 10 सितम्बर। विभागीय निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथरस के निर्देशन में आज बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। कला उत्सव का आयोजन भारत सरकार के निर्देशन में प्रतिवर्ष देश की लोक एवं पारंपरिक कलाओं को मंच प्रदान करने तथा विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न बोर्डों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम में संगीत गायन एकल में तनिशा, श्री रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस ने प्रथम, आदर्श शर्मा, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन ने द्वितीय तथा प्रियंका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में श्री रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज सीस्ता द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस तृतीय रहा।
शास्त्रीय एकल नृत्य में परविका जैन, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस प्रथम, अक्षरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस द्वितीय और छवि, श्री रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस तृतीय रहीं। लोकनृत्य समूह में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस प्रथम, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन द्वितीय तथा सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज हाथरस तृतीय रहा। लघु नाटक में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस ने प्रथम तथा सासनी विद्यापीठ, सासनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल चित्रकला में कनिष्का शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस प्रथम, विवेक, श्री जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई द्वितीय तथा सुमित चौधरी, एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर तृतीय रहे। एकल मूर्तिकला में जगत, सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज हाथरस प्रथम, खुशी अग्रवाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस द्वितीय तथा लवी, आदर्श इंटर कॉलेज महौ तृतीय रहे। स्थानीय शिल्प में नवनीत एवं हृदेश, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन प्रथम, साधना एवं रीत, श्री रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस द्वितीय तथा महक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस तृतीय रहीं।
पारंपरिक कहानी वाचन में प्रिया चौधरी, कन्या इंटर कॉलेज सासनी ने प्रथम, रिंकी एवं कल्पना, सासनी विद्यापीठ ने द्वितीय तथा दिव्या शर्मा, पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. मीता कौशल, विनोद रावत, डॉ. ब्रजभूषण शर्मा, सर्वेश कुमार, हरिओम और डॉ. भेदप्रकाश ने निभाई। लेखन कार्य श्रीमती रुचि सारस्वत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय लोक एवं पारंपरिक कलाओं से जुड़ने का अवसर मिला।





