Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 सितम्बर। मुरसान ब्लॉक के ग्राम पटेनी में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार पौनियां ने फीता काटकर किया। ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रवीन कुमार पौनियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुरसान और नगला अनी की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरसान की टीम विजेता रही। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page