Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 09 सितम्बर। सिकन्दराराऊ थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में खेत से घर लौट रहे युवक के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित साबिर निवासी वाजिदपुर ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साबिर ने बताया कि सात सितंबर की शाम वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही सारिफ, गुलफान, छोटे पुत्र कल्लू और नन्नेखा ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसकी चाची अफसाना बेगम पत्नी अतर पाल मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page