Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। डिब्बा गली स्थित लोहिया धर्मशाला जैन स्थानक में जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण पर्व का मंगलवार से विधिवत शुभारंभ हुआ। पर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। दिल्ली से आए स्वाध्याय बंधु महेंद्र जी जैन एवं सुलेख जैन ने पर्यूषण पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व जप, तप, साधना, आराधना और उपासना सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व मन के सभी क्लेशों को दूर करने तथा आत्मशुद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को अधिक से अधिक शुद्ध एवं पवित्र बनाने का प्रयास करना चाहिए। यह पर्व जीवन के दुर्गुणों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है। धार्मिक साधना और आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। पर्व के शुभारंभ अवसर पर लोहिया धर्मशाला के प्रबंधक मंत्री सुरेश चंद जैन, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन हलवाई खाना के प्रबंधक राकेश जैन, अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन लोहिया, अतुल कुमार जैन एडवोकेट, मनु जैन, संजीव जैन, प्रताप जैन, सचिन जैन, संजय जैन, मयंक जैन, पूजा जैन, रश्मि जैन, रजनी जैन, मंजू जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर आत्मचिंतन, संयम, तप और साधना के माध्यम से जीवन को सद्मार्ग की ओर ले जाने का संकल्प ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page