Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. मंजु वर्मा के दिशानिर्देशन में हिंदी विभाग के तत्वावधान में भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती के अवसर पर ‘साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतेंदु हरिश्चंद्र को नमन करते हुए हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान का रेखांकन करने के साथ हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने साहित्यिक रचनाओं एवं ज्ञान पर आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम बी ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लीना चौहान, कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की समस्त शिक्षिकाओं सहित छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page