Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह, अलीगढ़ रोड पर श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा श्री बिहारी जी मंदिर, बड़ी कोठी, बंदरवन, कमला बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल नवग्रह मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 श्री महंत कंचन लाल जी महाराज की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा का आयोजन 9 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश जी महाराज, कन्नौज वाले अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महाराज को बनाया गया है। श्रीराम कथा उत्सव के अंतर्गत 11 सितंबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 12 सितंबर को श्रीराम विवाह (कन्यादान) तथा 17 सितंबर को श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन होगा। इसके बाद 18 सितंबर को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह के पुजारी दिनेश गुरू ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page