Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर BLS International School, Hathras की ओर से वेंकटेश्वर वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ को 1501 पुस्तकें प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों और विद्यार्थियों तक पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य विद्या नांबियार बारटक्के ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने का मार्ग है। उन्होंने कहा, “जो बच्चा आज किताब उठाएगा, कल वही इस देश का भविष्य बनाएगा।” विद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि वेंकटेश्वर वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा समाजहित में विभिन्न अच्छे प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें जरूरतमंदों को निःशुल्क पुस्तक वितरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय की ओर से संस्था को आवश्यकता के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page