
हाथरस 08 सितम्बर। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर के शिक्षक स्वदेश वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में निभाई जा रही भूमिका के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाने और बेहतर नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर सचिव रेशु वार्ष्णेय, पल्लवी वार्ष्णेय और नेहा वार्ष्णेय सहित संस्था की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।













