Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न किए जाने का मामला महिला थाने पहुंचा है। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अनार सिंह ने अपनी बेटी किरन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अनार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी किरन की शादी 30 अप्रैल 2025 को हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी प्रमोद पुत्र कालीचरन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उनका कहना है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, घर-गृहस्थी का सामान और बाइक भी दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति प्रमोद और उसके परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोपित पति, सास, ससुर, ननद, जेठानी और प्रमोद के मामा का बेटा नवनीत पुत्र प्रेमपाल निवासी जाटवपुरा, एटा, हाल निवासी नगला अलगर्जी, विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर और भैंस की मांग करते हुए मारपीट व उत्पीड़न करते थे। तहरीर में नवनीत पर विवाहिता के साथ अश्लील हरकत करने और जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page