हाथरस 06 सितम्बर। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने चारों बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर चारों घायल बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाई। बताया गया कि गांव निवासी मुकेश की चार वर्षीय बेटी इच्छा, कन्हैया लाल की छह वर्षीय बेटी लक्ष्मी, विजयपाल का पांच वर्षीय बेटा शिवा और मोहनलाल की ढाई वर्षीय बेटी वर्तिका रविवार दोपहर अपने-अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वहां एक आवारा कुत्ता पहुंचा और अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक चारों बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्ते को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। बच्चों के परिजन ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य अभिभावक भी मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी महाराज, मुरसान गेट हाथरस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से
September 6, 2026
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
Weather
Hathras
12:14 am,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













