Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित गांव असोई के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि बाइक पर पीछे बैठे हुए युवक घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही जरेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया।जबकि घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।इलियास पुत्र जफरूद्दीन उम्र चालीस वर्ष अपने साथी नन्हे के साथ बाइक पर सवार होकर सिकन्द्राराऊ की ओर से जलेसर के लिए जा रहे थे।जैसे ही इलियास की बाइक जलेसर मार्ग स्थित गांव असोई के निकट पहुंचे।तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।इलियास पुत्र जफरूद्दीन बाइक चला रहे थे।नन्हे पीछे बाइक पर बैठा हुआ था। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि इलियास गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।घटना के दौरान घायल नन्हे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्द्राराऊ के लिए भिजवाया।इलियास पॉलीबैग बनाने का काम करते थे। बताया गया है कि वह कुछ समय से दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे और किसी काम से जलेसर आए थे।घटना की जानकारी होने पर इलियास के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। यहां उन्होंने शव की पहचान इलियास के रूप में की।मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।इलियास अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।परिवार के मुताबिक वह दिल्ली में रहकर पॉलीबैग का काम करते थे और इसी से परिवार का खर्च चलता था।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page