Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06 सितम्बर। क्षेत्र के गांव नगला रमजू स्थित मां पथवारी मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित आरओ प्याऊ का रविवार को ब्लॉक प्रमुख चौधरी राम किशन सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। आरओ प्याऊ के शुरू होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लोकार्पण के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी राम किशन सिंह ने कहा कि मां पथवारी मंदिर पर आरओ प्याऊ लगने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए किसी अन्य स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें मंदिर परिसर में ही हर समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। मंदिर परिसर में पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार, अधिवक्ता जितेंद्र वधौतिया, मृदुल कुमार, नवीन कुमार, वतन कुमार, शुभम कुमार एवं छोटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page