सादाबाद (सहपऊ) 06 सितम्बर। शुक्रवार रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश और हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी बाजरा की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेत में गिरे बाजरा के पौधों का दोबारा खड़ा होना मुश्किल है और अब उनमें बालियां निकलने की संभावना भी कम है। किसानों के मुताबिक इस बार पहले ही आलू की फसल ने उन्हें परेशान कर रखा है। आलू की उचित कीमत नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आलू की खेती के चलते कई किसान गेहूं की फसल भी नहीं कर सके। ऐसे में उन्होंने गेहूं के स्थान पर बाजरा की फसल इस उम्मीद से बोई थी कि इससे सर्दियों में पशुओं के लिए चारा और परिवार के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था हो जाएगी। अब बारिश और तेज हवा से बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचने के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है। बुढ़ाइच गांव में सबसे अधिक नुकसान क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में तेज बारिश और हवा ने बाजरा की फसल पर खासा कहर बरपाया। किसान चंद्रशेखर की करीब पांच बीघा, गोविंद बिहारी की तीन बीघा तथा नरेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश और लखमी नारायण की करीब दो-दो बीघा बाजरा की फसल पूरी तरह जमीन पर गिरकर बर्बाद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा नगला सेवा, सेदरिया सहित अन्य गांवों में भी किसानों की बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। राजस्व टीम करेगी नुकसान का आकलन उपजिलाधिकारी सादाबाद ऋतु सिहोरी ने बताया कि बारिश और तेज हवा से जिन किसानों की बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है, वहां राजस्व टीम भेजकर फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा। जांच आख्या प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के नयागंज में दो नामचीन हलवाइयों
September 6, 2026
जलेसर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर
September 6, 2026
एबीवीपी मथुरा विभाग टोली की बैठक में
September 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए भारतीय टीम में
September 6, 2026
सांसद अनूप प्रधान ने रोडवेज बस में
September 6, 2026
हाथरस के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सचित
September 6, 2026
व्यापारियों को मिले ₹15 हजार मासिक पेंशन
September 6, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













