सासनी 06 सितम्बर। क्षेत्र के भोजगड़ी गांव में रविवार को घर की चिनाई का काम कर रहे एक युवक को अचानक सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार भोजगड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र गंगाशरन अपने घर पर चिनाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां सांप निकल आया और उसने जितेंद्र की हाथ की उंगली पर डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उन्हें तेज दर्द होने लगा और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक की हालत खराब होती देख परिवार के लोग घबरा गए और बिना समय गंवाए उसे लेकर हाथरस जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने के बाद अब जितेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से
September 6, 2026
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
Weather
Hathras
11:37 pm,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













