सासनी 06 सितम्बर। क्षेत्र के भोजगड़ी गांव में रविवार को घर की चिनाई का काम कर रहे एक युवक को अचानक सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार भोजगड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र गंगाशरन अपने घर पर चिनाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां सांप निकल आया और उसने जितेंद्र की हाथ की उंगली पर डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उन्हें तेज दर्द होने लगा और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक की हालत खराब होती देख परिवार के लोग घबरा गए और बिना समय गंवाए उसे लेकर हाथरस जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने के बाद अब जितेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
कुश्ती दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता ने
October 26, 2026
दून स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि,सीबीएसई को-एड डे
October 25, 2026
दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से
October 25, 2026
दहेज में पांच लाख रुपये और कार
October 25, 2026
आगरा- अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस
October 25, 2026
कोटा-कपूरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
October 25, 2026
हाथरस में आगरा रोड पर युवक का
October 25, 2026
Weather
Hathras
7:19 pm,
Oct 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







