Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 सितम्बर। भारत रत्न, महान दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती आज को सादाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश कुमार और सभी शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद शिक्षक संजय पाल सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके कामों पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक, दार्शनिक और शिक्षाविद् थे। संजय पाल सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने भारतीय शिक्षा और दर्शन को दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनका जीवन शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने और छात्रों का चरित्र बनाने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और देश की मजबूत नींव होते हैं। वे छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र को गढ़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना भी शिक्षकों का कर्तव्य है। उन्होंने सभी शिक्षकों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाकर पूरी लगन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर मु. इमरान, मु. शादाब, ब्रजेश कुमार, मु. अखलाक, कपिल गुप्ता, शिखा शर्मा, नाजिया हिना, निकेश कुमार तिवारी, उमाशंकर यादव, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, श्रुति तिवारी, अख्तर हसन, मु. आरिफ खान, कृष्णकांत गौतम, सुभाष चंद्र शर्मा, संजीव कुलश्रेष्ठ, संजय बाबू, प्रशांत कुमार, गुलवीर सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों और शिक्षकीय मूल्यों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page