हाथरस (मुरसान) 04 सितम्बर । कस्बा मुरसान के ब्लॉक के निकट किला मार्ग पर शुक्रवार शाम एक युवक के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट और चाकू से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक ने मामले की शिकायत मुरसान पुलिस से की है। पुलिस ने घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में कराया है। रनवीर सिंह निवासी कमरा बाग मुरसान का कहना है कि शुक्रवार शाम वह ब्लॉक के निकट किला मार्ग पर अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान एक परिचित महिला वहां से होकर गुजर रही थी। रनवीर सिंह के अनुसार, उन्होंने महिला को नमस्ते कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने साथ चल रहे चार युवकों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू से रनवीर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में रनवीर सिंह मुरसान कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर कराया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट, मुकदमा दर्ज
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : नमस्ते करने को लेकर हुआ
September 4, 2026
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से
September 4, 2026
कूड़ा उठाने के दौरान ट्रैक्टर चालक पर
September 4, 2026
नौकरी के बहाने दुष्कर्म, गर्भपात और 50
September 4, 2026
दहेज में कार और नकदी की मांग,
September 4, 2026
दहेज में अल्टो नहीं मिली तो विवाहिता
September 4, 2026
Weather
Hathras
11:19 pm,
Sep 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








