Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। मोहनगंज स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या सुचेता जॉन तथा उप प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे विश्व में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। राधा की भक्ति, मुरली की मिठास, माखन का स्वाद और गोपियों का रास इस पर्व को और भी विशेष एवं आकर्षक बना देते हैं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्वी, सृष्टि वर्मा, युगांश, खुशी, अंशिका जैन, प्रियाशु सोनी, रुद्र कूलवाल सहित अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शीतल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं रागिनी, शिखा गहलोत, कशिश, सोनल अग्रवाल, पायल, रितिका एवं सुनीता वर्मा सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page