
हाथरस 03 सितम्बर। विद्युत लाइन हानियों को कम करने और बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड के निर्देश पर आज तहसील फीडर क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने अलग-अलग माध्यमों से विद्युत चोरी करते हुए तीन उपभोक्ताओं को पकड़ा। विभाग द्वारा बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए उपभोक्ताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र में विद्युत कनेक्शनों एवं परिसरों की जांच करते हुए बिजली चोरी के मामलों की पड़ताल की। अभियान के दौरान सामने आए तीन मामलों में विभागीय टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी मुरसान गेट श्री विशाल निषाद, अवर अभियंता प्रगतिपुरम श्री पंकज चौबे, टीजी-2 श्री रमेश चंद, टीजी-2 श्री कन्हैयालाल, संविदाकर्मी श्री केशव देव एवं श्री विवेक शर्मा सहित पुलिस विभाग के दो आरक्षी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विद्युत का वैध रूप से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें।













