Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश एवं पुनः प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू के विभिन्न प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

बागला महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर एम.कॉम., एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, पर्यटन अध्ययन में स्नातक, कला में स्नातक, वाणिज्य में स्नातक, बीबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, भोजन एवं पोषण में प्रमाण पत्र, सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र, ग्रामीण विकास में प्रमाण पत्र, पर्यटन अध्ययन में प्रमाण पत्र और मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र सहित अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने का बेहतर विकल्प हैं। कार्यरत शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारी सहित अन्य लोग अपनी शैक्षणिक योग्यता और दक्षता को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश की तिथि उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है, जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र प्रवेश लें, ताकि उन्हें अध्ययन सामग्री समय से उपलब्ध कराई जा सके।

बागला कॉलेज में ही है इग्नू का परीक्षा केंद्र

इग्नू अध्ययन केंद्र की एक खास सुविधा यह भी है कि सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय में इग्नू का परीक्षा केंद्र भी संचालित होता है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए जनपद से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी तथा सहायक श्री राजीव अग्रवाल एवं श्री कुलप्रकाश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page