Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी में शराब पीने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बताया गया है कि रुहेरी पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। बीच सड़क पर हुए हंगामे के कारण राहगीर भी रुक गए और मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page