Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 अगस्त। आज आगरा रोड और जलेसर रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का सीएचसी में इलाज जारी है। पहला हादसा जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण चौराहे के पास हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में शेरपुर निवासी वकील पुत्र अल्लाहनूर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने वकील का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही वकील के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और उन्हें आगरा ले गए। दूसरा हादसा आगरा रोड पर हुआ। नगला देवजीत निवासी गुलफाम पुत्र हसनबख्श थाना एत्माद्दौला, आगरा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुलफाम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने गुलफाम का उपचार किया। हादसे की सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे और उनके इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया। दोनों सड़क हादसों के संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page