सादाबाद 30 अगस्त। क्षेत्र गांव के मढ़ाका निवासी युवा एथलीट लवकेश ने प्रयागराज में आयोजित 61वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 23 से 25 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता की अंडर-18 वर्ग की 1000 मीटर दौड़ स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। लवकेश ने प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लवकेश पिछले काफी समय से फरीदाबाद में नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे हैं। उनके पिता राकेश सिंह ने बताया कि लवकेश को बचपन से ही दौड़ने का शौक था। इसी रुचि को उन्होंने कड़ी मेहनत और अभ्यास से आगे बढ़ाया, जिसका परिणाम उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के रूप में मिला। लवकेश की इस सफलता पर परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। संघ के सचिव दलवीर सिंह कौंतया ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि लवकेश भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
किसान को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने
August 30, 2026
हाथरस जंक्शन पहुंचे डिप्टी जीएम, CCTV और
August 30, 2026
सीडीओ की जांच में बागला अस्पताल की
August 30, 2026
हाथरस में शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह
August 30, 2026
त्योहारों से पहले डीएम अतुल वत्स का
August 30, 2026
सादाबाद : लवकेश ने स्टेट जूनियर एथलेटिक्स
August 30, 2026
सादाबाद : बालिका को सांप ने काटा,
August 30, 2026
Weather
Hathras
9:43 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













