सिकन्दराराऊ (हसायन) 30 अगस्त । विकासखंड क्षेत्र में वर्तमान के दिनों में मौसम परिवर्तन होने और धान की पैदावार के कारण खेताें में भरे हुए पुराने पानी व मच्छरों के प्रकोप के कारण वायरल बुखार का संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।हालत यह है कि प्रत्येक परिवार में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे अन्य सदस्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।सर्दी,जुकाम,खांसी, तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या मरीज सरकारी अस्पताल व अवैध निजी क्लीनिक अप्रशिक्षित चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं।वायरल बुखार के मरीज सरकारी अस्पताल से उपचार के दौरान परामर्श देकर चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा दी गई दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में लाभ न मिलने के कारण निजी क्लिनिको के संचालक अप्रशिक्षित चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे है।जहाँ बीमारियों के उपचार के नाम पर अधिक रुपए लेकर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।कस्बा हसायन के मुख्य बाजार व गली मौहल्लो में तमाम अवैध निजी क्लीनिक,पैथोलॉजी लैब संचालित है। हसायन कस्बा में अवैध निजी क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबो का मकडजाल फैला हुआ।वर्तमान दिनों में वायरल संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है हालत यह है परिवार में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे अन्य सदस्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी,जुकाम,खांसी,तेज बुखार और बदन दर्द की समस्या हो रही है।वायरल फीवर,मलेरिया,टाइफाइड जैसी बिमारियों का अवैध निजी क्लीनिक संचालक अप्रशिक्षित चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।अवैध क्लीनिक संचालक अप्रशिक्षित चिकित्सक अपने फायदे कामाई कमीशनखोरी की खातिर प्रत्येक मरीज का संपर्की अवैध निजी पैथोलॉजी लैबो पर सी.बी.सी,एम.पी,विडायल जैसे रक्त परीक्षण (ब्लड टेस्ट) कराए जा रहे हैं।अप्रशिक्षित चिकित्सकों के द्वारा रक्त परीक्षण कराए जाने के बाद मरीज को बोतल (ड्रिप) लगाने की आवश्यकता हो या न हो मरीज से रुपये ठगने के लिए जबरन लगाई जा रही है। और बीमारी के नाम पर प्रत्येक मरीज से दो हजार से लेकर पाच हजार रुपये तक बसूले जा रहे हैं।हसायन कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में अवैध निजी क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब जिम्मेदारो की तथाकथित मिली भगत से चल रहे हैं।कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो के द्वारा क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबो पर छापामार कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी किए गए थे।और कई क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब बंद किए गए थे।लेकिन कार्यवाही के दो दिन बाद ही अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब पुनः चालू कर लिए।लेकिन जिम्मेदारो के द्वारा उनकी तरह मुडकर देखना तो दूर कोई कड़ी कार्रवाई भी अमल में नहीं लाई गई है।हसायन क्षेत्र में तमाम क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित हो रहे है।लेकिन विभाग के द्वारा आज तक एक भी क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब के व अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारों के द्वारा क्लीनिक और लबों पर नोटिस जारी के बाद खानापूर्ति की कार्रवाई की जाती है और वह जैसे की तैसी पुनः संचालित होते रहते हैं। अगर वक्त मामले में अधिकारियों से जानकारी ली जाए तो उनका यही कहना रहता है कि अभियान चलाकर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन आज तक किसी भी क्लीनिक की अपशिष्ट चिकित्सक के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है।स्वास्थ्य विभाग के कुछ जिम्मेदार नुमाइंदों के द्वारा कुछ कर्मचारियो के अलावा जिले के एक कस्बा की एक महिला एवं एक पुरूष को भेजकर त्यौहार पर मिठाई के नाम हजारों रूपए के नाम पर सौंदाबाजी कर नजरे फेर रखी है।