
सासनी 30 अगस्त । आज समाजवादी पार्टी के PDA कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण सम्मेलन का आयोजन सासनी शहर स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में किया गया। सम्मेलन समाजवादी पार्टी के पूर्व एवं भावी प्रत्याशी रामनारायण काके के समर्थन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रूप किशोर कश्यप ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा तथा पूर्व चेयरमैन सादाबाद एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा एवं गिरीश नागर ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। वहीं चौधरी भाजुद्दीन ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी ने रामनारायण काके को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने की अपील की।
प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने अपने समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामनारायण काके ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर सहयोग और समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत गौड़ एवं सुनील कुमार दिवाकर ने किया। इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, ज्ञान सिंह दिवाकर, चंद्रकेश बघेल सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व नगर अध्यक्ष ललित चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष इश्क शाह, तेज प्रताप सिंह, महेश चंद यादव, चौधरी धर्मवीर सिंह, इकबाल अहमद, कमालुद्दीन मलिक, चेतन शर्मा, मोनू शर्मा, सुरेश कला, गोविंद उपाध्याय, राज बहादुर सिंह, नेत्रपाल सिंह राजपूत, जयवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, राकेश भैया, अनिल कुमार सेंगर, जीतू कुमार, पूर्व सभासद साबिर मेंबर, नदीम सैफी, दीपू ठाकुर, रमन वशिष्ठ, राजुल माहेश्वरी एडवोकेट, एडवोकेट रवि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से आयोजकों ने इसे संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।













