Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव में बुधवार रात शराब के नशे में एक युवक घर के आंगन में गिरकर घायल हो गया। हादसे में युवक का कान फावड़े पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चोट का उपचार किया। जानकारी के अनुसार ऊंचागांव निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र बच्चू सिंह बुधवार रात करीब 8:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। बताया गया कि वह घर के आंगन में ही अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी दौरान वह कान के बल वहां रखे फावड़े पर जा गिरा। फावड़े की चोट लगने से उसके कान में गंभीर चोट आ गई और वह घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसकी जांच करने के बाद उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के कान में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page