Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 25 अगस्त। सोमवार की रात कासगंज मार्ग स्थित नगला जलाल-कपासिया मार्ग पर ऑटो और टिर्री की भिड़ंत में 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद टिर्री चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भटीकरा निवासी पप्पू (50) सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी बेटी शिवानी के साथ ऑटो में सवार होकर गांव श्यामपुर मानिकपुर स्थित अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान नगला जलाल-कपासिया मार्ग पर एक अनियंत्रित टिर्री ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद टिर्री चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। पुलिस द्वारा फरार टिर्री चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page