Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। दून पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के सीओई नोएडा की पहल पर कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर कार्यशाला के द्वितीय चरण ‘केस पेपर प्रेजेंटेशन’ का आयोजन किया गया। इसमें हाथरस, सासनी और सिकंदराराऊ के विभिन्न विद्यालयों के करीब 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में छह शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष में AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के प्रभावी प्रयोग, नवाचार एवं अपने अनुभवों पर केस पेपर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा सीबीएसई के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद श्रेष्ठ तीन केस पेपर सीओई नोएडा को भेजे जाएंगे। कार्यशाला में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की शिक्षा में AI के प्रभावी एवं नैतिक उपयोग के साथ रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित करने पर चर्चा हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग को भविष्य के महत्वपूर्ण कौशल बताया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page