Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ. प्रकाशमणी जी का 19वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और 21 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया गया। राजयोग क्लास के दौरान दादी प्रकाशमणी जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीके शांता बहन ने उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वव्यापी संगठन की मुखिया होने के बावजूद दादी जी निरहंकारी रहीं। प्रेम, संवेदना, सहयोग, दूरदर्शिता और दिव्यता जैसे गुणों के चलते उन्होंने संगठन की गतिविधियों का विस्तार भारत से लेकर 120 देशों तक किया। पूर्व बैंक प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया कि दादी प्रकाशमणी जी ने हाथरस में आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की स्थापना की अनुमति देने के साथ-साथ मानवता की सेवा में केंद्र की भूमिका को देखते हुए समय-समय पर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बीके वंदना बहन, सुशीला, अरविंद गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, संध्या अग्रवाल सहित अनेक ब्रह्मावत्स एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page