Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 24 अगस्त । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कुल 72 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई। वहीं 44 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया।आवश्यकतानुसार 8 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ ही जरूरी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकों की सलाह का पालन करने तथा खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अंशुल उपाध्याय, डॉ उर्वी  ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत शर्मा, डाटा ऑपरेटर मोहित यादव, फार्मासिस्ट राकेश शर्मा, नीतू, स्टाफ नर्स नीरज चौधरी और सपना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page